आप ने राज्यसभा उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटाया
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आप ने राज्यसभा उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटा दिया हैं, इस मामले ने एक बार फिर आप के भीतर चल रही उथल-पुथल को उजागर कर दिया है। राघव चड्ढा ने सीधे तौर पर पार्टी के फैसले पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इशारों में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 'मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है'। 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं.' दरअसल केजरीवाल और राघव चड्ढा में दूरियां उसी दिन से नजर आने लगी थी जब केजरीवाल जेल में थे और राघव अपनी पत्नी परिनीति के साथ लंदन में घूमते व मस्ती की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे। राघव को लोकसभा चुनाव में भी पंजाब से दूर रखा गया। पार्टी ने गुरुवार को राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के लिए सचिवालय को पत्र लिखा था। साथ ही पंजाब से उद्योगपति से सांसद बने अशोक मित्तल को पार्टी ने नया उपनेता नियुक्त किया है।
#indianews #AAP #Delhi #AAPvsRaghavChadha #RaghavChadha,







