खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई डेडलाइन आज खत्म हो रही है. ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि ईरान को एक रात में खत्म किया जा सकता है. उन्होंने ईरान के पावर प्लांट और ब्रिज को उड़ाने की धमकी दी थी. इस बीच ईरान में मंगलवार को लगातार हमले हो रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी गई डेडलाइन पहले तेहरान को एक बार फिर नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है. उन्होंने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर कहा कि आज मंगलवार (7 अप्रैल 2026) की रात एक सभ्यता पूरी तरह खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. ट्रंप ने ये भी भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि वो ऐसा नहीं करना चाहते हैं और मजबूरी में करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, आज रात हमें विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम क्षणों में से एक का पता चल जाएगा। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौतों का आखिरकार अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो।  मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद यही होगा। हालांकि, अब जब हमारे सामने पूरी तरह सत्ता परिवर्तन की स्थिति है, जहां, अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग सत्ता में हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जाने? 

इससे पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने की चेतावनी देते हुए ईरान के पावर प्लांट और पुलों को बर्बाद-तबाह करने की बात दोहराई थी. उन्होंने कहा कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है.

#IranUSWar # presidentdonaldtrump #donaldtrump #IranUSIsraelWar,