देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) के संयुक्त तत्वावधान में चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु व्यापक मॉक अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना है।

यह मॉक अभ्यास उत्तराखण्ड के सात जनपदों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून एवं हरिद्वार में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 08 अप्रैल 2026 को टेबल टॉप एक्सरसाइज तथा 10 अप्रैल 2026 को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। 08 अप्रैल को प्रातः 10 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC), यूएसडीएमए भवन, आईटी पार्क में आयोजित टेबल टॉप अभ्यास में एनडीएमए एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

#chardhamyatra #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,