SIR: यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में एसआईआर के चुनाव आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी. यूपी में एसआईआर की ड्राफ्ट सूची के बाद मतदाता सूची में करीब 13.39 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया गया है और लगभग 2.18 करोड़ वोटरों के नाम कट गए हैं. इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में नामों की छंटनी की गई, राज्यभर में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इसमें घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट पाए गए मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। यूपी में एसआईआर से पहले वोटर लिस्ट में 15.44 करोड़ लोगों के नाम शामिल थे. राज्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि चुनाव आयोग सटीक और त्रुटिपूर्ण वोटर लिस्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियों की सुनवाई की गई। इसके लिए विशेष कैंप लगाए गए और ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए गए। कुल मिलाकर लाखों दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण नियमानुसार किया गया। जारी की गई अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़, 30 लाख, 71 हजार 61 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़, नौ लाख, नौ हजार 525 है। वहीं, तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 4 हजार 206 है। प्रदेश में 18 से 19 आयुवर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 17 लाख, 63 हजार 360 है। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 54.54 प्रतिशत पुरुष, जबकि 45.46 प्रतिशत महिला मतदाता हैं। इसके पहले, प्रदेश में 27 अक्तूबर 2025 को फ्रीज मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर के बाद प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख मतदाता रह गए हैं।
#UPSIRFinalVoterList2026 #UPSIR #UPNews,







