(स्पोर्ट्स डेस्क): राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया. आरआर की ओर से वैभव सूर्यवंशी और धुव जुरेल ने धमाकेदार पारी खेली. 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इससे पहले आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए.  आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए। आरआर ने 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देवदत्त पडिक्कल भी 7 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. विराट कोहली ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया. क्रुणाल पांड्या सिर्फ एक रन ही बना सके, तो जितेश शर्मा को 5 रनों के स्कोर पर बृजेश शर्मा ने चलता किया. टिम डेविड भी फ्लॉप रहे और वह 9 गेंदों में 13 रन ही बना पाए. हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर संभाले रखा और 40 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली. रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए. वहीं, अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार 9 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए. 

#RRvsRCB #IPL2026 #BCCI #ICC,