सहारनपुर/देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकार्पण कर दिया है। यह कॉरिडोर केवल एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला “ग्रीन कॉरिडोर” साबित होने जा रहा है। यह कॉरिडोर पहाड़ और मैदान के बीच दूरी को कम करते हुए किसानों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादकों को सीधे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद गणेशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रदेश में नई उम्मीदों का सेतु बनेगा, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रोजगार के अवसर खुलेंगे। सीएम योगी ने कहा कि आधुनिक सड़क और परिवहन ढांचे के विस्तार से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी केवल भौगोलिक नहीं रहेगी, बल्कि यह विकास की गति को भी जोड़ने का माध्यम बनेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र को तेज और सुगम कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए, जिससे अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। 

सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने  ₹12,000 करोड़ की लागत से निर्मित दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया। यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि 'नए भारत' की नई गति, नई कनेक्टिविटी और नई संभावनाओं का सेतु है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यह नया मार्ग यात्रा समय में कमी, औद्योगिक गतिविधियों में तेजी और पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगा।

#UPNews #YogiAdityanath #CMYogi,