महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं...
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्र सरकार ने गुरुवार यानी 16 अप्रैल को लोकसभा मे तीन संशोधन विधेयक पेश किए. यह तीन संशोधन विधेयक केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन के पटल पर रखे. इनमें महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल शामिल है. संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हो रही चर्चा के दौरान संबोधित किया। इस दौरान विपक्षी दलों पर भी जमकर तंज कसा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विधेयकों पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी सांसद इस महत्वपूर्ण अवसर को जाने न दें. मुझे विश्वास है कि इस मंथन से जो अमृत निकलेगा, वो देश की दशा और दिशा भी तय करने वाला है.
पीएम मोदी ने की अब कुछ लोगों को लग रहा है कि यह मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है? इसका अगर विरोध करेंगे तो स्वाभाविक बात है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। लेकिन सब साथ चलेंगे तो किसी को भी लाभ नहीं होगा, यह लिखकर ले लो क्योंकि फिर इसका अलग पहलू हो जाता है। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए। जैसे ही यह पारित हो जाए, मैं सबका आभार प्रकट करने के लिए तैयार हूं। ...ले लो क्रेडिट। जिसकी फोटो आप (विपक्ष) कहेंगे, हम सरकारी खर्चे से उसकी फोटो छपवा देंगे। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं। पीएम ने कहा, 'जो आज विरोध करेंगे, उसे लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी. पीएम ने कहा, '2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ क्योंकि 2024 में सबने इसे सहमति से पारित किया तो ये विषय ही नहीं रहा. किसी को फायदा किसी को नुकसान नहीं हुआ. जिनको राजनीति की बू आ रही है, उनका भी फायदा इसी में है कि जो नुकसान हो रहा है, उससे बच जाओगे।
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद को परिणामों को बीते तीस साल में देख लें. उनको लेगेगा कि उनको भी लगेगा कि इस बिल के साथ जाने में ही उनका फायदा है. मुझे लगता है इसे राजनीतिक रूप देने की जरूरत नहीं है.जब मैं संगठन के कार्यकर्ता के रूप में काम करता था उस समय एक चर्चा सुनने को मिलती थी कि देखिए ये कैसे लोग हैं, पंचायतों में आरक्षण देना है तो बड़े आराम से दे देते हैं क्योंकि उसमें उनको खुदका पद जाने का डर नहीं लगता है. ये उस समय गलियारों में बहुत चर्चा थी. इसलिए पंचायत में 50 फीसदी तक आरक्षण पहुंच गया.
#PMModionWomenReservationBill #PMModi #WomenReservationBill,







