देवभूमि महोत्सव-2026 (कुमाऊँ संस्करण) का भव्य समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : Arden Progressive School, हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि महोत्सव-2026 (कुमाऊँ संस्करण) का समापन अत्यंत उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव में संस्कृति, रचनात्मकता, नवाचार और टीमवर्क का शानदार संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। समापन समारोह में प्रदेश निरीक्षक श्री हरिदत्त जोशी (विद्या भारती, आरएसएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

महोत्सव के दूसरे दिन मास्टर्स शेफ कुमाऊँ, कला कुंभ पोस्टर प्रतियोगिता, रील मेकिंग, ओपन माइक तथा क्रिएटिव राइटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, देहरादून की ओर से प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. आर.के. त्रिपाठी, हेड एडमिशन एवं मार्केटिंग श्री राहुल भट्ट, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड लिबरल आर्ट्स की डीन डॉ. भावना गोयल,स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के डीन डॉ. चंद्रमौली,डीन डॉ. चंद्रमौली,हेड एग्रीकल्चर डॉ. समर्थ तिवारी, हेड फैशन डिजाइन डॉ. मोनिका नेगी, हेड जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन डॉ. साक्षी नेगी सहित विश्वविद्यालय की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से Arden Progressive School के चेयरमैन बी.सी. उपाध्याय को स्मृति-चिह्न स्वरूप पेंटिंग भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव के सफल आयोजन में Arden Progressive School की समन्वयक टीम चंचल पंत, उमेश तिवारी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने प्रारंभ से अंत तक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया। साथ ही हल्द्वानी एडमिशन टीम के श्री संतोष सहित सभी सहयोगियों के प्रयास सराहनीय रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के चेयरमैन संजय बंसल, वाइस प्रेसिडेंट अमन बंसल, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट नैन्सी बंसल, वाइस चांसलर डॉ. अजय कुमार, प्रो. डॉ. ऋतिका मेहरा, रजिस्ट्रार डॉ. सुभाषिश, सीओई सनी, अर्जुन, डीन होटल मैनेजमेंट डॉ. चंद्रमौली, डीन एग्रीकल्चर डॉ. मनीषा फुगाट, हेड फाइन आर्ट्स डॉ. राजकुमार, हेड एग्रीकल्चर डॉ. समर्थ तिवारी, हेड जर्नलिज्म डॉ. साक्षी, हेड फैशन डॉ. मोनिका नेगी सहित सभी फैकल्टी सदस्यों, सांस्कृतिक टीम सुरताल — डॉ. दिग्विजय, रजत, डॉ. चारु, हल्द्वानी, श्रीनगर एवं बिजनौर कार्यालयों की टीम, छात्र स्वयंसेवकों एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विशेष रूप से एडमिशन एवं डिजिटल हेड राहुल भट्ट के निरंतर मार्गदर्शन, शांत समन्वय, डिजिटल सहयोग और नेतृत्व ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह देवभूमि महोत्सव-2026 (कुमाऊँ संस्करण) उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। समापन के साथ ही प्रतिभागियों एवं अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।
#DBIT #Dehradunnews #Uttarakhandnews #DevbhoomiUttarakhandUniversity,







