यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कल होंगे घोषित
लखनऊ/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा का रिजल्ट कल जारी किया जायेगा, शाम चार बजे यूपी बोर्ड का रिजल्ट आएगा. यूपी बोर्ड का रिजल्ट प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय से घोषित किया जाएगा. यूपी बोर्ड ने पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था। वहीं, इस बार दो दिन पहले 23 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की जाएगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे. इसके लिए कई वेबसाइट्स उपलब्ध रहेंगी. छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी, जिसे तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है.
#upboardpryj #UPBoardResult2026 #UPBoardResult2026 #UPBoardResult #upnews,






