जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आएगी विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स'
(बॉलीवुड डेस्क)। विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' शानदार सफलता हासिल करने के बाद, जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में नजर आएगी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर हैं। फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म जी5 पर अपना डिजिटल प्रीमियर करेगी, जिसकी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, " 'द कश्मीर फाइल्स' सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक भावना और एक आंदोलन है। मुझे खुशी है कि थियेटर रिलीज को दुनिया भर में इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। भारत के सबसे बड़े घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म - जी5 पर इसका डिजिटल प्रीमियर होगा और यह फिल्म लाखों लोगों तक पहुंचेगी। 'द कश्मीर फाइल्स' का निर्माण जी स्टूडियोज, तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा किया गया है। फिल्म विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है।







