धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला प्रशासनिक फेरबदल
देहरदून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लम्बे इंतेज़ार के बाद 22 IAS की पहली तबादला लिस्ट जारी कर दी है । अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई हो गई है। उनकी जगह सीएम दफ्तर की कमान अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी संभालेंगी। सत्ता की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले प्रशासनिक फेरबदल में दो महिला आईएएस अधिकारियों पर भरोसा जताया है। त्रिवेंद्र राज में मुख्यमंत्री कार्यालय की कमान संभाल चुकी राधा रतूड़ी एक बार फिर चतुर्थ तल की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, सचिव राधिका झा को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सरीखा अहम जिम्मा दिया गया है। वह विशेष आयुक्त नई दिल्ली के पद पर भी बनी रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला प्रशासनिक फेरबदल मंगलवार देर रात हो गया। शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की मुख्यमंत्री कार्यालय से विदाई हो गई है। उनकी जगह सीएम दफ्तर की कमान अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी संभालेंगी। रतूड़ी त्रिवेंद्र सरकार में भी मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रहीं। आईएएस अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व सचिव का प्रभार हटा दिया गया है। वह हाल ही में एक महिला चिकित्सक के तबादले को लेकर चर्चाएं में थे। डॉ. पांडेय को सचिव औद्योगिक विकास, औद्योगिक विकास (खनन) आयुष व आयुष शिक्षा सरीखे अहम विभाग दिए गए हैं।









