देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं, कृष्ण मंदिरों में आरती और भजनों की गूंज सुनाई दे रही है और भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कान्हा के बाल रूप लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा की जाती है. जन्माष्टमी के दिन भक्त दिनभर उपवास रखते हैं और रात में कान्हा के जन्म के बाद आरती करके फलाहार या अगले दिन अन्न ग्रहण करते हैं. कृष्ण जन्माष्टमी, भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है। भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है। देश के विभिन्न कृष्ण मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जहां भक्ति कार्यक्रमों और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।
#Janmashtami2026 #Janmashtami #indianews,






