शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने शिक्षकों से किया संवाद
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षकों से सीधा संवाद किया, पीएम मोदी ने शिक्षकों से उनके अनुभव जाने और अपनी स्मृतियों को साझा किया. पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों का भविष्य निर्माण शिक्षकों की जिम्मेदारी है. किताबों और सिलेबस से बाहर भी बच्चों की जिंदगी से शिक्षकों को जुड़ना चाहिए. इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों से बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा जगत से रचनात्मकता और संवेदनशीलता के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को सिर्फ किताबों और सिलेबस तक सीमित रखने के बजाय उनकी जिंदगी और समस्याओं से जुड़ना जरूरी है. पीएम मोदी ने ड्रग्स के बढ़ते खतरे को लेकर शिक्षकों से बच्चों में होने वाले बदलावों पर बारीकी से नजर रखने और जागरूकता बढ़ाने की अपील की.
#TeachersDay #Indianews #India #pmmodi,







