सत्य निकेतन हादसे में घायलों से मिलने एम्स पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या सात पहुंच गई है। रविवार (6 सितंबर) की दोपहर करीब 1.30 बजे हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. करीब 12 लोग मलबे के नीचे दब गए थे. पांच छात्रों समेत इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोगों को चोटें आई हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. वही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने एम्स पहुंचीं। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा मैंने घायल बच्चों से मुलाकात की है। एक मजदूर यहां भर्ती है, जो अभी ठीक है। 2 बच्चे बिल्कुल ठीक हैं और एक बच्चा आईसीयू में है। मैंने परिजनों से भी मुलाकात की है। सारी स्थिति को देखते हुए हमने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि बच्चों का इलाज पूरी तरीके से अच्छे से हो और सरकार इसमें उनकी पूरी मदद करेगी, हर तरह की सहायता करेगी। हम आर्थिक मदद भी करेंगे। उस(सत्य निकेतन में गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग) इमारत को गिराया जाएगा और कल उसे गिराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीजी के मालिक हरिराम गुप्ता को पत्नी व बेटे समेत गिरफ्तार कर लिया गया। इससे एक दिन पहले यानी कल (सोमवार, 7 सितंबर) को हाई कोर्ट ने सत्य निकेतन इमारत हादसे में हुई सात लोगों की मौत पर नाराजगी जाहिर की थी और दिल्ली सरकार के साथ-साथ संबंधित अथॉरिटी को भी फटकार लगाई थी.
#DelhiNCRNews #indianews #delhinews # CMRekhaGupta ,







