देश में सात रेलवे प्रोजेक्ट को फोन लेन करने की मंजूरी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मोदी सरकार ने देश में सात रेलवे प्रोजेक्ट को फोन लेन करने की मंजूरी दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि आज की बैठक में रेलवे आधुनिकीकरण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। ये परियोजनाएं पिछले 12 वर्षों से चल रहे रेलवे के व्यापक बदलाव और आधुनिकीकरण के काम का हिस्सा हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया की दिल्ली से मुंबई, मुंबई से चेन्नई, चेन्नई से कोलकाता और कोलकाता से दिल्ली और फिर वापस मुंबई यह 'गोल्डन क्वाड्रिलैटरल' बनाता है. अब इसके दो डायगोनल हैं- दिल्ली से चेन्नई और मुंबई से कोलकाता. इसके अलावा दिल्ली से गुवाहाटी का रूट भी है. इस तरह, सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को चार-लेन का बनाया जा रहा है और सभी प्रोजेक्ट्स पर एक-एक करके काम चल रहा है. लगभग 4,000 किलोमीटर के लिए अभी DPR तैयार की जा रही है. अश्विनी वैष्णव ने कहा आज की कैबिनेट बैठक में रेलवे के आधुनिकीकरण से जुड़े कुछ बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई है, जिस पर पिछले 12 सालों से काम चल रहा है. ये प्रोजेक्ट्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे के पूरी तरह से कायाकल्प और आधुनिकीकरण से जुड़े हैं. कैबिनेट समिति ने बुधवार को रेलवे मंत्रालय की तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 10,783 करोड़ रुपये है। इनके पूरा होने के बाद भारतीय रेलवे के नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।
#ModiCabinet #Railway #IndianRailway #indianews,







