हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दिग्गजों का जमावड़ा
हल्द्वानी/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): हल्द्वानी, नैनीताल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी,सभी जिलों के अध्यक्ष-महामंत्री और मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दो राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुए। साथ ही विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत का संकल्प का प्रस्ताव केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रखा। वहीं, वंदेमातरम मातरम पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई। पहले प्रस्ताव में पीएम मोदी के 25 साल के मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री कार्यकाल पर चर्चा हुई। उनकी उपलब्धियों पर भी बात हुई। उनका आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस के रुख की निंदा की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा की ‘राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। यही विचार हमारी संगठन शक्ति और प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता का आधार है। जहां विपक्ष समाज को बांटने, भ्रम फैलाने और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझा हुआ है, वहीं भाजपा राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सुशासन, जनकल्याण और विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखने के लिए राज्य की राष्ट्रवादी जनता का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।
#NitinNabin #BJP #BJPUttarakhand #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






