ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी और पुतिन की हुई मुलाक़ात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे ब्रिक्स समिट 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी और पुतिन के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चली। इससे पहले दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने पुतिन को एक किताब भी भेंट की। यह किताब प्राचीन तमिल क्लासिक 'तिरुक्कुरल' का रूसी अनुवाद है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रक्षा, ऊर्जा और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके अलावा वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.
पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत मंडपम में स्थित इनोप्रोम प्रदर्शनी का दौरा किया. द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार से प्रदर्शनी देखने के लिए रवाना हुए. बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन 12 से 13 सितंबर तक राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
#BRICSSummit2026 #BRICSSummit #indianews ,






