जीएमएस रोड व्यापार मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे : पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है देश के कोने-कोने में हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। देश भर के सभी मंदिरों में भक्तजनों का तांता लगा हुआ है। इस पावन अवसर पर जीएमएस रोड व्यापार मंडल द्वारा श्री भगवान हनुमान जी के जन्म उत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक विनोद चमोली , विधायक सविता कपूर की गरिमामय उपस्थिति रही, इस अवसर पर जीएमएस रोड व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे







