धोबी कुल में जन्मी पर देवी के समान पूजनीय हैं माता करवा: सागर रघुवंशी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी ने करवा चौथ के पावन अवसर पर समस्त माताओं-बहनों को शुभकामनाएँ देते हुए करवा माता के चरणों में कोटि-कोटि नमन किया। प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी ने कहा -"करवा नाम की वो महान महिला धोबी समाज में जन्मी थीं, जो समाज में सबसे परिश्रमी, ईमानदार और पवित्र माना जाता है। वो भले ही कपड़े धोने का काम करती थीं, पर उनका मन गंगा की तरह पवित्र था।" "उस महान धोबिन बहन ने सिद्ध किया कि सतीत्व का संबंध जाति-पाति, धन-दौलत या ऊंच-नीच से नहीं होता। वो तो आत्मा की शक्ति है। एक गरीब धोबिन ने अपने आँचल के सतीत्व से वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े राजा महाराजा नहीं कर सके - यमराज को झुकाना।" "आज हम सबको उस धोबिन माता के सम्मान में सिर झुकाना चाहिए। अगर करवा माता न होती तो करवा चौथ जैसा महान पर्व ही न होता। धोबी समाज को गर्व होना चाहिए कि उनके कुल में ऐसी देवी तुल्य, युगों-युगों तक पूजनीय माता ने जन्म लिया।" "मैं शिवसेना उत्तराखंड की ओर से समस्त धोबी समाज और माता-बहनों को नमन करता हूँ और कामना करता हूँ कि करवा माता का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।"
#shivsena #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




