(न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार को चीन में 20,000 से अधिक कोविड 19 मामले सामने आए. चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में तीन सप्ताह से अधिक समय से लॉकडाउन लगा हुआ है. वहीं हाई रिस्क एरिया की बढ़ती सूची के बीच राजधानी बीजिंग में 21 मिलियन से अधिक लोगों ने तीसरा न्यूक्लिक एसिड टेस्ट कराया.  कोरोना ने एक बार चीन की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. चीनी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इस समय चीन को ओमिक्रॉन की सुनामी का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी बीजिंग में कोरोनावायरस का संक्रमण फिर से फैलने का खतरा बढ़ रहा है.  बीजिंग ने कुछ सार्वजनिक जगहों को बंद कर दिया है और कुछ जगहों पर निगरानी बढ़ा दी है.