मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया आंचल आइसक्रीम का शुभारंभ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। मंत्री दुग्ध विकास उत्तराखण्ड सरकार सौरभ बहुगुणा ने जनपद अवस्थित स्थानीय होटल में उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित आंचल आइसक्रीम का शुभारंभ किया। शुरूआत में आंचल आइसक्रीम देहरादून तथा नैनीताल जनपदो में 85 एजेंट्स के माध्यम से विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने आइसक्रीम पुशकार्ट भी रवाना किए। डेयरी विभाग तथा उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड को इस पहल के लिए बधाई देते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि अमूल की तरह ही उत्तराखंड के स्थानीय ब्रांड आंचल को भी डाइवर्सिफाइड करने तथा व्यवसायिक रूप से सफल बनाने की जरूरत है। हमें पूरा विश्वास है कि आमजन का भरोसा आंचल के अन्य उत्पादों की भांति ही आंचल आइसक्रीम पर भी कायम रहेगा। जल्द ही उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आंचल आइसक्रीम को लांच किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की जरूरत है। आंचल जैसे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करके ही राज्य में रिवर्स माइग्रेशन, स्वरोजगार तथा महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है
इस अवसर पर सचिव डेयरी विभाग डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड जयदीप अरोड़ा, अध्यक्ष यूसीडीएफएल मुकेश बोरा तथा डेयरी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।







