IPL 2022: लखनऊ ने कोलकाता को हराकर प्लेऑफ में की जगह पक्की
(स्पोर्ट्स डेस्क) : लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गये मुकाबले में एलएसजी की टीम को महज दो रनों से रोमांचक जीत हासिल हुई. लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के खिलाफ बिना किसी नुकसान के लखनऊ ने 210 रन का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में केकेआर की टीम 208 रन तक पहुंचकर 2 रनों से पीछे रह गई. लखनऊ सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. लखनऊ की जीत में कप्तान केएल राहुल के साथ-साथ क्विंटन डिकॉक की अहम भूमिका रही. उन्होंने नाबाद शतक जड़ा. डिकॉक ने 70 गेंदों का सामना करते हुए 140 रन बनाए, केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक दोनों ही इस मैच में नाबाद रहे. केकेआर के गेंदबाजों को एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ. दोनों बल्लेबाजों के बीच 20 ओवर में 210 रन की साझेदारी हुई. ये आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी रही. आईपीएल के इतिहास में ये पहला मौका था जब किसी ओपनिंग जोड़ी ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की.







