गुजरात टाइटंस इस बार ट्रॉफी जीतने की भी प्रबल दावेदार !
(स्पोर्ट्स डेस्क) : IPL 2022 का क्वालीफायर-1 मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में जाने के लिए एक और मौका मिलेगा. क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम को फाइनल में जाने के लिए एलिमिनेटर मुकाबले की विजेता टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ना होगा. गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पहले ही IPL टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है. गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 के 14 मैचों में से 10 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया है. गुजरात टाइटंस की टीम इस बार ट्रॉफी जीतने की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है.







