(स्पोर्ट्स डेस्क) : इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर एक में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली हैं . राजस्थान रॉयल्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने तीन गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 191 रन बनाकर जीत दर्ज की. गुजरात टाइटंस की जीत के हीरो हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर रहे. दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 106 रनों की साझेदारी हुई. हार्दिक पांड्या ने 27 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली और डेविड मिलर ने 38 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए. रॉयल्स ने जोस बटलर (89) और कप्तान संजू सैमसन (47) की उम्दा पारियों से छह विकेट पर 188 रन बनाए थे