(न्यूज़ डेस्क) : अमेरिका में मंगलवार को 18-वर्षीय बंदूकधारी ने टेक्सास के एक प्राइमरी स्कूल में जमकर गोलियां बरसाईं, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा कि स्कूल में 500 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. यह स्कूल आर्थिक रूप से वंचित छात्रों की पढ़ाई में मदद करता है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना पर क्षोभ जताते हुए कहा कि 'आज कुछ अभिभावक ऐसे होंगे, जो अपने बच्चे को दोबारा कभी नहीं देख पाएंगे, माता-पिता जो कभी पहले जैसे नहीं रह जाएंगे. अपने बच्चे को खोना, अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा है. मैं पूरे राष्ट्र से अपील करता हूं कि वो उनके लिए प्रार्थना करें, उनके लिए इस अंधेरे वक्त में मजबूती देने की प्रार्थना करें.'