(बॉलीवुड डेस्क) । 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारों ने अपनी उपस्थिति से शो में चार चांद लगा दिए। कान में बॉलीवुड सेलेब्स के रेड कार्पेट लुक ने सनसनी मचा दी है, जहां कुछ ने फेस्ट में अपने सपनों की शुरूआत की, तो कुछ ने इस कार्यक्रम में और अधिक ग्लैमर का तड़का लगाया,  फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन, बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार, ऐश्वर्या राय बच्चन, दो अलग-अलग रॉयल लुक में नजर आईं। अभिनेत्री का पहला लुक गुलाबी वैलेंटिनो पैंटसूट में था। ऐश ने दूसरे लुक में शानदार ब्लैक गाउन में एम्बेलिश्ड फ्लावर स्लीव्स के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। पिंक स्लीवलेस गाउन में पूजा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को लो राइज पोनीटेल और न्यूड मेकअप के साथ कम्पलीट किया था। 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में हिना खान के फस्र्ट लुक ने सभी का दिल जीत लिया। अभिनेत्री ने स्ट्रैपलेस लाल गाउन पहना था और कम और सिंपल मेकअप के साथ लुक को पूरा किया था। 
उर्वशी रौतेला ने वाह्इट ऑफ-शोल्डर रफल गाउन में अपना कान ड्रीम डेब्यू किया, और वह एक बार फिर अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कमल हासन, एआर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आर माधवन और अन्य सहित कई हस्तियां कान 2022 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं। सभी ने अपने यूनिक लुक से फैंस का दिल जीत लिया वहीं ग्लोबल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए है।