विलास पुर कांडली में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का हुआ आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत विलास पुर कांडली में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन समय प्रातः 6:00 बजे बरात घर के पास से शुरू किया गया रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग के कर कमलों द्वारा किया गया, साइकिल रैली समाप्ति के बाद ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग ने सभी बच्चों को जूस बिस्किट देकर बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया, ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग ने कहा कि आज हमारा देश 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है प्रधानमंत्री के फिट इंडिया के सपने को साकार करने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली का उद्देश्य आमजन मानस को फिट रखने के लिए किया जा रहा है। युवाओं के माध्यम से आमजन मानस साईकिल को जाने पहचाने और अधिक से अधिक साईकिल का प्रयोग करे. नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 75वां आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर देश भर में साइकिल रैली आयोजित की जा रही हैं .







