(बॉलीवुड डेस्क) : अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है. ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी और यह महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है. अक्षय कुमार स्टारर 'सम्राट पृथ्वीराज' फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़ रूपये का कलेक्शन जुटाया है. लेखक-फिल्मकार चंद्रप्रकाश द्विवेद्वी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. खास बात है कि इस फिल्म से 'मिस वर्ल्ड 2017' मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में कदम रखा है. मानुषी इस फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का रोल निभा रही हैं.