मेरे आदर्श वकार यूनुस नहीं, बुमराह, शमी और भुवनेश्वर हैं: उमरान मलिक
(स्पोर्ट्स डेस्क): उमरान मलिक को भारतीय टीम का अगला सितारा माना जा रहा है. IPL के इस सीजन में उन्होंने लगातार 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है. उमरान ने 157 किमी/घंटे की रफ्तार से भी गेंद फेंकी है. वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में भी शामिल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने उनकी तुलना पाकिस्तान के महान तेज गेंजबाज वकार यूनुस से कर डाली थी. अब उमरान मलिक ने इस तुलना पर अपनी बात रखी है. उमरान ने कहा, 'मैं वकार यूनुस को फॉलो नहीं करता. मेरे आदर्श बुमराह, शमी और भुवनेश्वर भाई हैं. मैं यहां तक आने के लिए इन्हीं लोगों को फॉलो करता रहा हूं.' टीम इंडिया में सिलेक्ट होने पर वह कहते हैं, 'मैं अपने देश के लिए अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करन चाहूंगा. मुझे इन पांच मैचों के लिए मौका मिला है. मेरा लक्ष्य यह है कि मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करूं और अकेले दम पर ये मैच भारत के लिए जीतूं.'







