मुजफ्फरनगर के सुमित ने देहरादून में अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया का किया कत्ल, लिव एंड रिलेशन में रह रहे थे दोनो
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के दो घंटे बाद थाने पहुंच कर उसने सरेंडर कर दिया। लिव एंड रिलेशन में रह रहे थे दोनो। लड़की भौराकला के कुरावा तो लड़का मंसूरपुर के पुरबालियान का मूल निवासी। लड़की कराटे कोच थी। लड़का होटल में नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक सुमित ने बताया कि वह सोनिया से शादी करना चाहता था। वह शादी से इनकार करती थी और परिजनों के पास भी नहीं जाने देती थी। सोनिया बात-बात पर एग्रेसिव कर परेशान कर रही थी। सोमवार दोपहर भी दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद सुमित ने सोनिया की हत्या कर दी।

थाना प्रेमनगर पुलिस ने बताया कि आज शाम करीब सात बजे सुमित (25 वर्ष) पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसने साथ रह रही युवती सोनिया की हत्या कर दी। इस पर पुलिस सुमित को लेकर उसके किराये के मकान पर विग नंबर 7 निकट मोहनपुर पावर हाउस प्रेम नगर पहुंची। इस दौरान युवती का शव फर्श पर पड़ा हुआ था।







