(न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 का परिणाम 15 जून तक जारी होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीखों का एलान किया जा सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। बोर्ड की ओर से इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी।