लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म आयी ट्रोलर्स के निशाने पर
(बॉलीवुड डेस्क): फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर बीते दिन आईपीएल के फिनाले में रिलीज किया है । लेकिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही यह फिल्म ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है और सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि आमिर खान ने पहले कई ऐसे बयान दिए हैं, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ है। आमिर खान की फिल्म का विरोध करते हुए ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, 'आमिर खान कहते हैं- देश असहिष्णु हो गया है और वह भारत को छोड़ना चाहते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोस्तों करीना कपूर खुद कहती हैं कि मैं अपनी फिल्म नहीं देखती हूं, तो मत जाओ उनकी फिल्में देखने।' ट्विटर पर सुबह से ही बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड हो रहा है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ओरिजिनल फिल्म ओटीटी पर मौजूद है। ऐसे में लोग फिल्म को कॉपी करने से नाराज हैं।







