भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर ख़त्म
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया है. इस मैच में टीम इंडिया ने सिर्फ 3.3 ओवर खेले थे. इसके बाद मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी है. इस मैच के पहले दो मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते थे, वहीं अगले 2 मुकाबले में जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी. दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती दो मैच जीते थे जिसके बाद भारत ने वापसी करते हुए अगले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बराबरी हासिल की.







