मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित हो चुके है। स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकडा की छात्रा, स्नेहा शर्मा ने हाईस्कूल परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर ज़िला के टॉप टेन में 9वां स्थान प्राप्त किया। टॉप टेन में 12 बच्चे जिनमें 9 लड़कियां। स्नेहा शर्मा, उसके माता पिता, प्रधानाचार्या श्रीमती मंजूला मलिक और बाकी अध्यापिकाओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं। स्नेहा शर्मा ने कहा कि मुझे मेरी मेहनत का फल मिला है। मैंने अपनी पढ़ाई का शेड्यूल बना रखा था। माता पिता दोनों हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया करते थे। मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अध्यापिकाओं को दूंगी ।