(बॉलीवुड डेस्क) : फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर इस बात का खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस तस्वीर में रणबीर के साथ आलिया अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रही हैं। लवबर्ड्स स्क्रीन पर देख रहे हैं, जहां दिल बना हुआ है। इसके साथ ही आलिया ने एक और तस्वीर साझा की है ,जिसमें एक शेर और एक शेरनी अपने शावक के साथ नजर आ रहे हैं। इस बेहद प्यारी फोटो में आलिया ने कैप्शन में लिखा, "हमारा बच्चा। जल्द ही आ रहा है।" सोशल मीडिया पर यह जानकारी जैसे ही आई तो फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। बॉलीवुड स्टार कपल आलिया और रणबीर 2018 में 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर मिले थे, यहीं पर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली थी।