खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उदयपुर में एक दर्जी की हत्या के बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया. राजस्थान के उदयपुर में पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में 10 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक टेलर की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। ये वारदात उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में हुई। जहाँ मृतक कन्हैया लाल टेलरिंग की दुकान चलाते थे। वीडियो में दिख रहे हत्यारे उनकी दुकान पर कपड़े सिलवाने के बहाने आए और गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारों ने इस जघन्य वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया है। प्रशासन ने पूरे उदयपुर में धारा 144 लागू कर दी है. वहीं कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

कौन हैं कन्हैया लाल के हत्यारे?

उदयपुर के टेलर कन्हैया के हत्यारे पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. पुलिस ने आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को राजस्थान के राजसमंद से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रहे थे तभी जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और राजसमंद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उदयपुर के सूरजपोल इलाके के निवासी गौस मोहम्मद, बेटे रफीक मोहम्मद और अब्दुल जब्बार के बेटे रियाज के रूप में की गई है. राजसमंद के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा है कि आरोपियों की पहचान की पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनकर भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें भीम क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पकड़ लिया गया.