उदयपुर हत्याकांड: कन्हैया लाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर पर 26 घाव के निशान
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उदयपुर घटना में मारे गए कन्हैया लाल की प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिससे पता चला है कि उनके गर्दन पर सात से आठ वार किए गए थे. इसके अलावा बॉडी के कई हिस्सों पर तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा घाव के निशान मिले हैं. कन्हैया लाल का एक हाथ भी कटा हुआ मिला. राजस्थान के उदयपुर में मारे गए टेलर कन्हैयालाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं. कन्हैयालाल के शरीर पर लगभग 26 वार किए गए थे और गर्दन पर जगह जगह-जगह काटे जाने के भी निशान मिले हैं, उदयपुर में भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से कन्हैयालाल की दुकान है. टेलर ने करीब 6 दिन बाद मंगलवार को अपनी टेलर की दुकान खोली थी. तभी दो युवक दुकान पर कपड़े सिलवाने के बहाने आए और उन्होंने कन्हैयालाल की गला रेत कर हत्या कर दी.उदयपुर मामले में गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को आदेश दिए हैं कि वो इस केस की जांच अपने हाथ में लें. गृहमंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले में किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच की जाएगी.







