भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से किया निष्कासित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। वह लगातार अनुशासनहीनता और निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे थे। रुड़की मेयर गौरव गोयल पर आरोप है कि वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। इसीलिए उन पर ये कार्रवाई की गई है। रुड़की मेयर गौरव गोयल लगातार पार्टी विरोध बयान दे रहे थे। साथ ही निगम में उनका पार्टी के पार्षदों के साथ विवाद चल रहा है। बता दें कि रुड़की मेयर की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही गौरव गोयल का बीजेपी पार्षदों के साथ लगातार विवाद चल रहा है। इस वजह से कई बार रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई थी।







