सीएम धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को बताया प्राथमिकता
दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने 3 दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उत्तराखंड के परिपेक्ष में विस्तार से चर्चा की इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को प्राथमिकता के आधार पर कर रही है।







