सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब
(बॉलीवुड डेस्क)। 21 साल की उम्र में सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। यह इवेंट रविवार (3 जुलाई) देर रात मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। सिनी शेट्टी चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स कर रही हैं। उन्हें डांस बेहद पसंद है। वह 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




