उपलब्धि: उत्तराखंड को मिला 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड को एक और उपलब्धि मिली है. 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखंड को Most Film Friendly (Special Mention) पुरस्कार मिला है. इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फिल्म निर्माण को लेकर निर्माताओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जो फिल्म नीति बनाई है, वो कारगर साबित हो रही है. विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमारने कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग को बढावा देने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं. फिल्म सिटी के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि देखी जा रही है. फिल्म नीति में और अधिक सुधार किये जा रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी शामिल किया जा रहा है.






