(स्पोर्ट्स डेस्क)। भारत की विकेटकीपर करुणा जैन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। करुणा ने 2005 और 2014 में भारत के लिए पांच टेस्ट, 44 वनडे और नौ टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले,  2004 में अपने वनडे डेब्यू पर उन्होंने लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 रन बनाए,  करुणा ने कहा, मैं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो शुरू से ही मेरी क्रिकेट यात्रा का हिस्सा रहे हैं, जिसमें सभी कोचों, सहयोगी स्टाफ और मेरी टीम के साथी रहे हैं।  उन्होंने कहा, मेरे परिवार और सबसे बढ़कर मेरे भाई ने मेरा समर्थन किया। मैं इस अवसर पर बीसीसीआई और राज्य संघ को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिसका मैंने प्रतिनिधित्व किया है जिसमें एयर इंडिया, कर्नाटक और पांडिचेरी शामिल हैं और उनके द्वारा दिए गए सभी समर्थन के लिए मैं आभारी और खुश हूं।