खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीजेपी और जेडीयू के बीच दोस्ती की डोर टूटने के कगार पर है बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों का दावा है कि राज्य में 15 अगस्त से पहले नई सियासी तस्वीर हो सकती है. राष्ट्रीय जनता दल के सूत्रों ने बड़ा दावा किया है.सूत्रों के मुताबिक तस्वीर बदलने की सूरत में  अगर नया गठबंधन बनता है तो नीतीश कुमार के साथ 150 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हो सकता है.बिहार में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों का दावा है कि राज्य में 15 अगस्त से पहले नई सियासी तस्वीर हो सकती है. राष्ट्रीय जनता दल के सूत्रों ने बड़ा दावा किया है.सूत्रों के मुताबिक तस्वीर बदलने की सूरत में  अगर नया गठबंधन बनता है तो नीतीश कुमार के साथ 150 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद), वाम मोर्चा और कांग्रेस के साथ एक वैकल्पिक सरकार बनाने की योजना बना रहे हैं. जेडीयू का आरोप है कि बीजेपी उनकी पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रही है और आरसीपी सिंह के ज़रिए जेडीयू को नुक़सान पहुंचाने में लगी है. रविवार को पार्टी ने सार्वजनिक तौर पर बीजेपी पर हमला भी बोला.  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने बीजेपी का नाम लिए बिना उनपर साजिश रचने का आरोप लगाया और उन्हें "उचित समय पर" बेनकाब करने की धमकी दी थी.