आम जनता को लगा महंगाई का झटका, अमूल दूध हुआ महंगा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. देश में महंगाई के झटके जनता को बार-बार लग रहे हैं. अब राज्यों में दूध सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है. अमूल दूध के दामों में 02 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताजा के दाम में इजाफा हो जाएगा. नई कीमतें कल यानी 17 अगस्त से लागू होंगी. इसके बाद अब अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा का रेट 50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएगा. आधा किलो अमूल गोल्ड का पैकेट 31 रुपये का और अमूल ताजा का आधा किलो का पैकेट 25 रुपये का हो जाएगा. वहीं अमूल शक्ति का आधा किलो का पैकेट 28 रुपये का हो जाएगा.







