स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर कांडली में वीर शहीद जवानों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2022 को बिलासपुर कांडली में वीर शहीद जवानों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान लवकुमार तमंग की बेटी निहारिका तमंग ने सबसे पहले रक्त दान देकर शिविर की शुरुआत की जिसमें कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदान शिविर लगाने में विशेष प्रयास ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग और समूह की महिलाओं का रहा समूह की तरफ से रीना ने बताया कि बिलासपुर कांडली मैं अट्ठारह सौ कुछ की पोलिंग है लेकिन रक्तदान करने में सब असमर्थ रहे है यह हमारे देश का दुर्भाग्य है साथ ही रीना ने कहां है कि जिन 16 लोगों ने अपने देश के वीर शहीद जवानों को रक्तदान देकर समर्पित किया है उन सभी को समूह की तरफ से दिल से धन्यवाद करती हूं साथ ही आई एम ए ब्लड बैंक की टीम का भी आभार प्रकट करती हूं साथ ही नेहरू युवा केंद्र से एम टोलिया का भी आभार प्रकट करती हूं उपस्थिति में वार्ड सदस्य उषा चौहान पूर्व वार्ड सदस्य मदन सिंह चौहान वीरेंद्र सिंह बीमोली सपना कुंवर कमला गीता नेगी सुरेंद्र सिंह नेगी सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे.







