खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): श्रीकांत त्यागी से उलझने वाली महिला ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उसने कहा है कि इसे त्यागी वर्सेस अग्रवाल न बनाएं. हर बीजेपी वाले वाले बुरे नहीं होते हैं. पीड़ित महिला एना अग्रवाल ने अपने वीडियो,  ये मामले केवल एक सोसाइटी का है. हां, उन्होंने बहुत गलत किया है. लेकिन अगर पहले नोएडा पुलिस ने ये एक्शन लिया होता तो ये बात इतनी नहीं बढती. मेरी सोसाइटी के लोग और गार्ड उनसे नहीं डरे होते तो इतनी बात नहीं फैलती. ये बात मीडिया में चली गई, तब इस चारों ओर फैली. महिला एना अग्रवाल ने कहा,  मैं मीडिया का धन्यवाद करना चाहती हूं. अगर मीडिया ने सच नहीं बोला होता तो बात इतनी नहीं फैलती. उसने मेरे साथ गलत किया था, इसलिए उसे सजा मिल रही है. उसने बहुत लोगों के साथ गलत किया था. इसको राजनीति मुद्दा नहीं बनाया जाए. इस मामले में एक-दूसरे को दोषी न दें.