खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो कश्मीरी पंडित भाइयों पर मंगलवार को अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. फायरिंग में सुनील कुमार भट्ट की मौत हो गई. जबकि उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने कश्मीरी पंडित भाइयों पर सेब के बाग में गोलियां बरसाईं हैं. कश्मीर में पिछले साल अक्टूबर से टारगेटेड हत्याओं की जा रही है.  पीड़ितों में से कई प्रवासी श्रमिक या कश्मीरी पंडित थे. अक्टूबर में, पांच दिनों में सात नागरिकों की हत्यी की गई.  जिनमें एक कश्मीरी पंडित, एक सिख और दो प्रवासी हिंदू शामिल थे. मई में, आतंकवादी बडगाम में तहसीलदार के कार्यालय में घुस गए और 36 वर्षीय पंडित राहुल भट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.