शाहपुर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। शाहपुर क्षेत्र में करोड़ो की बेनामी सम्पत्ति की खरीद फरोख्त की गूंज जब जनपद में फैली तो सब चौकन्ने हो गए। आलम यह है कि कस्बे व क्षेत्र में जिधर भी देखो उधर ही करोड़ो के भाव मे बेनामी सम्पत्ति बिकती नजर आ रही है जबकि उसका सर्किल रेट के हिसाब से भाव लाखो में ही रह जाता है। करोड़ो  की खरीदी गई सम्पत्ति लाखों में रह जाने से जंहा राजस्व की चोरी की जा रही है वही ब्लैक मनी की भी खपत होती जा रही है। जिसके चलते आयकर विभाग की टीम भी क्षेत्र में इन लोगो की जांच में जुट गई जो इस क्षेत्र में लगे है तथा खरीद फरोख्त कर रहे है। कौन कोन लोग इसकी चपेट में आएंगे यह सब भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है। पिछले एक वर्ष से शाहपुर क्षेत्र में जिधर भी देखो उधर ही करोड़ो रूपये की बेनामी सम्पत्ति बिकने की खबर खूब सुनी जा रही है शाहपुर कस्बे की मुजफ्फरनगर रोड हो या बुढाना रोड हो बसी रोड़ हो या कस्बे के अंदर मैन बाजार का कमर्शियल पैलेस वही यह हो रहा है कि करोड़ो में बिकने का पता चलता है। यदि सर्किल रेट की बात करें तो वह सिर्फ लाखों की ही रह जाती है। करोड़ो रूपये की सम्पत्ति बिकने की चर्चाये शाहपुर क्षेत्र में खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। जबकि उस करोड़ो में बिकी सम्पत्ति का बैनामा सिर्फ लाखों में ही किया जा रहा है। इस तरीके से चल रही खरीद फरोख्त से जंहा एक ओर स्टाम्प चोरी हो रही है वही दूसरी ओर करोड़ो रूपये ब्लैक मनी में तब्दील हो रहे है। इस तरह से जंहा सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है वही शाहपुर में सम्पत्ति के अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे भाव से आम आदमी प्रभावित हो रहा है। शाहपुर क्षेत्र में इस तरह करोड़ो रूपये में बिक रही सम्पत्ति की गूंज पूरे जनपद में फैली हुई है, जिसके चलते आयकर विभाग भी ऐसे लोगो की जांच में जुट गया है जो इस करोड़ो के खेल में संलिप्त है। अब देखना यह है कि भविष्य में कौन कौन इसकी चपेट में आता है यह तो तभी पता चलेगा कि आगे क्या होगा। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आयकर विभाग की टीम गुरुवार को शाहपुर कस्बे में आकर कुछ जानकारी ले गई है। जब आयकर विभाग की टीम से इस सम्बंध में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को देंगे उनके निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।