प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किये गये तबादलों पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लगाई रोक
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अनुमोदन के बाद शनिवार को शहरी विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं में कार्यरत कर एवं राजस्व अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ सहायक से लेकर सफाई निरीक्षक के 74 पदों पर तबादले कर दिए थे। रविवार को मंत्री अग्रवाल ने उधर स्टडी टूर के लिए जर्मनी की उड़ान भरी तो इधर उनके किए तबादलों पर रोक लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक, तबादलों पर सीएम कार्यालय से रोक लगाई गई है। हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। 74 तबादलों की जो सूची शनिवार को जारी हुई थी, इसमें हरिद्वार के कई निकायों में भी कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। इस रोक के पीछे एक वजह आचार संहिता को भी माना जा रहा है।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




