सीएम धामी ने परिवहन विभाग क़ो 100 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने के लिये सीएम योगी का जताया आभार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की अवशेष 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवशेष धनराशि रू. 100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान कर दिये जाने से दोनो राज्यों के परिवहन निगम के मध्य आस्तियों के विभाजन की समस्या का समाधान हुआ है। इससे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को अपनी अवस्थापना सुविधाओं के विकास में मदद मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की परिसम्पत्तियों की शेष ₹100 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड परिवहन निगम को उपलब्ध कराने के लिये उ.प्र. के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का हार्दिक आभार ! pic.twitter.com/tkzYfDqlRi
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 19, 2022
#cmpushkarsinghdhami ,,
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




